World

पहली भारतीय फिल्म, जिसका बनेगा कोरियाई रीमेक, 7 भाषाओं में पहले ही बन चुकी है ‘दृश्यम

‘दृश्यम’ के नाम एक और कामयाबी जुड़ गई है। अजय देवगन की फिल्म का अब कोरियन रीमेक बनने जा रहा है। इसकी अनाउंसमेंट कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। पैनोरमा स्टूडियोज और एंथोलॉजी स्टूडियोज के बीच फिल्म को लेकर साझेदारी हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय फिल्म का कोरियन भाषा में रीमेक बनने जा रहा है। ‘दृश्यम’ सबसे पहले 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। अब तक इसे 7 भाषाओं में बनाया जा चुका है, जिनमें से तीन विदेशी लैंग्वेज भी शामिल हैं। अब ये 8वीं बार कोरियन भाषा में बनने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अब कोरियाई भाषा में ‘दृश्यम’ बनेगी। पैनोरमा स्टूडियोज-एंथोलॉजी स्टूडियोज ने कान फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। कुमार मंगत पाठक के पैनारोमा स्टूडियोज और एंथोलॉजी ने कोरिया में Drishyam फ्रेंचाइजी के रीमेक के लिए साझेदारी की घोषणा की।Drishyam हिंदी में साल 2015 में आई थी। इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और ऋषभ चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये 38 करोड़ में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका सेकेंड पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ।’दृश्यम’ साल 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी। इस क्राइम-थ्रिलर मूवी को जीतू जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें मोहनलाल और मीना के अलावा अनसिबा हसन, ईस्थर अनिल, कलाभवन शाजोन, आशा शरथ, सिद्दीकी, रोशन बसीर और नीरज माधव सपोर्टिंग रोल में थे। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के एंटनी पेरुंबवूर ने किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ साल 2021 में रिलीज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button