World

कौन है धारावी की ‘झुग्‍गी की शान’ मलीशा, 15 की उम्र में झटक लीं दो हॉलीवुड फिल्‍में

कहते हैं कि किस्मत भी उनका साथ देती है, जिनमें कुछ कर गुजरने की हिम्मत होती है।’ कुछ ऐसा ही हुआ है मुंबई के धारावी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 15 साल की मलीशा खारवा के साथ। जब वो महज पांच साल की थीं, तब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को एक फैशन शो में रैंप से उतरते हुए देखा था। तभी उन्होंने फैसला किया कि ये एक ऐसी दुनिया है, जिसका वो हिस्सा बनना चाहती हैं। वो बचपन से ही बड़े सपने देखती थीं, लेकिन रास्ता आसान नहीं था। होता भी कैसे? जिस लड़की का परिवार सड़क पर रहता हो और एक टाइम का खाना बामुश्किल नसीब होता हो… उसके लिए अपने सपनों को पूरा करना तो छोड़ो, देखना भी बहुत दूर की बात थी। लेकिन मलीशा की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वो आज ना सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, बल्कि उनके पास दो हॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर हैं। उन्हें ‘स्लम प्रिंसेस’ भी कहा जाता है। आखिर वो कैसे इस मुकाम तक पहुंचीं, आइये आज ‘मंडे मोटिवेशन’ में उनकी इस इंस्पिरेशनल जर्नी के बारे में जानते हैं।

मुंबई के धारावी में स्लम में रहने वाली Maleesha Kharwa लग्जरी ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए कैंपेन ‘द युवती कलेक्शन’ का चेहरा बन गई हैं। वो अपने टैलेंट से सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। मलीशा आज उन हजारों लड़कियों को प्रेरित करती हैं, जो गरीबी में पैदा हुई हैं, लेकिन सपने देखने और खुद पर विश्वास करने की हिम्मत रखती हैं। वो अब फैशन की दुनिया में तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मलीशा

मलीशा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 225,000 फॉलोअर्स हैं। एक्टिंग और मॉडलिंग में उनका टैलेंट, इंस्टाग्राम पर कॉन्टेंट क्रिएटर की जर्नी के रूप में डेवलप हुआ है। वो डायनैमिक शूट्स के लिए जानी जाती हैं और उनका सोशल मीडिया उनकी गहरी क्रिएटिविटी को दर्शाता है।

मलीशा खारवा ने कहा, ‘मैं अभी जहां हूं, उससे बहुत खुश हूं। कई बार लोग मुझे कहीं देखते हैं और सोशल मीडिया के कारण मुझे पहचानते हैं। वे वास्तव में मुझे बताते हैं कि वे फैन हैं, जो मुझे बेहद गर्व और खुशी देता है।’

दो हॉलीवुड मूवीज का मिला ऑफर

फ्यूचर में कुछ बड़ा करने की उमंग भरे मलीशा को अभी से ही दो हॉलीवुड मूवीज ऑफर हो चुकी हैं। उन्हें अरसाला कुरैशी और जस सगु की ‘लिव योर फेयरीटेल’ में साइन किया गया है, जोकि एक शॉर्ट मूवी है। ये यूट्यूब पर है। इसमें कोई भी प्रोफेशनल एक्टर्स नहीं है। इसमें झुग्गी में रहने वाले पांच बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो जिंदगी में पहली बार एक रेस्त्रां में खाना खाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button