World

दिल्ली में तेज बारिश के बीच खतरे के निशान के ऊपर यमुना, इन इलाकों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

 दिल्ली-एनसीआर के कई इलाको में तेज बारिश शुरू हो गई है तो वहीं यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खासकर निचले इलाकों को और ज्यादा खतरा है। ऐसा अनुमान लगाया गया था कि यमुना का जलस्तर 11 जुलाई को खतरे के निशान को पार करेगा लेकिन आज शाम ही इसने इसे पार कर लिया। ताजा अपडेट के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर इस वक्त 205. 33 मीटर पर है। हथिनी बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते यमुना नदी के जलस्तर में तेजी देखी जा रही है।

दिल्ली में तेज बारिश से और बढ़ेगा जलस्तर
यमुना का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा निचले इलाकों को खतरा है। वहां बाढ़ की आशंका जताई गई है। इसलिए अब वहां से धीरे-धीरे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा गया है। यही कारण है कि यमुना का जलस्तर बताए समय से पहले ही खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। अभी दिल्ली के कई इलाकों में बरसात जारी है। माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो यमुना का और विकराल रूप देखने को मिल सकता है।दिल्ली में इन इलाकों में बाढ़ का खतरा
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से वो 9 इलाके हैं जहां बाढ़ का खतरा सबसे पहले मंडरा रहा है। इनमें निचले इलाके पहले हैं। सीलमपुर की किसान बस्ती, सोनिया विहार में एमसीडी टोल, पुराना लोहे का पुल, आईएसबीटी वाली किसान बस्ती, अन्नपूर्णा मंदिर, उस्मानपुर पुस्ता, बदरपुर खादर गांव, सबपुर बस टर्मिनल और गढ़ी मांडू गांव इलाके आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button