World

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में हंगामा, अपडेट

मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष के रुख में नरमी के कोई आसार नहीं दिख रहे। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष सोमवार को संसद के भीतर और बाहर दोनों ही हमलावर नजर आया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने संसद के दोनों सदनों में मणिपुर पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया गया। I.N.D.I.A. के तहत तमाम विपक्षी नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। उसकी मांग है कि जब तक मणिपुर हिंसा पर संसद के भीतर चर्चा नहीं होती और खुद पीएम मोदी सदन में आकर इस मुद्दे पर जवाब नहीं देते, तब तक सदन में कोई कामकाज नहीं होना चाहिए। कई बार विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित किया। आज भी संसद में हंगाने के पूरे आसार हैं।

  • 12:54 PM,Jul 25 2023खरगे ने कहा कि पीएम मणिपुर की बात करें नखरगे ने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर पीएम क्यों नहीं बोल रहे हैं। 50 लोग 267 के तहत बात करने के लिए तैयार हैं। क्यों पीएम मोदी यहां आकर बात नहीं करते हैं। क्यों हमको समझाते नहीं हैं। बाहर तो बोलते हैं ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में, अरे मणिपुर के बारे में बात करो न।
  • 12:07 PM,Jul 25 2023राज्यसभा में मणिपुर पर विपक्ष का बड़ा हंगामामणिपुर मामले पर राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे शुरू होने के बाद भी विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्षी सदस्य प्रधानमंत्री सदन में आओ, सदन में आओ के नारे लगाते रहे। सवाल पूछ रहे सदस्यों के माइक के करीब जाकर सदस्य मणिपुर.. मणिपुर बोल रहे थे। शोरशराबे के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश करते रहे।
  • 11:56 AM,Jul 25 2023लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाईलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों की बैठक बुलाई है। संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के लिए बुलाई गई है बैठक। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कोई बीच का रास्ता निकल सकता है। संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष पिछले चार दिन से लगातार हंगामा कर रहा है। इससे सदन की कार्यवाही नहीं हो पाई है।
  • 11:35 AM,Jul 25 2023ऐसा दिशाहीन विपक्ष आजतक नहीं देखा। I.N.D.I.A. नाम रख लेने से इंडिया नहीं हो जाता है। इंडियन मुजाहिद्दीन और PFI के नाम में भी इंडिया है। लगता है विपक्ष को लंबे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है।बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी
  • 11:25 AM,Jul 25 2023सरकार बोली, महिलाओं पर अत्याचार के हर मामले पर चर्चा को तैयारकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार संसद में उन सभी 177 नोटिस पर चर्चा कराने को तैयार है, जिसमें महिलाओं और बच्चों पर देश के अलग-अलग राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अत्याचार की बात कही गई है। देश के किसी भी हिस्से में अगर महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध होता है जो सरकार उसपर चर्चा कराने को तैयार है। हमें इस मुद्दे पर बहस करना चाहिए।
  • 11:18 AM,Jul 25 2023इंडिया नाम रख लेने से इंडिया नहीं होता, पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा तंजविपक्ष दिशाहीन हो गया है। विपक्ष बिखरा हुआ और हताश है। ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया लगाया गया था। इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडियन। इंडिया नाम लगा लेने से इंडिया नहीं हो जाता है। लगता है विपक्ष को लंबे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है।
  • 11:10 AM,Jul 25 2023राज्यसभा में हल्के मूड में नजर आए धनखड़ये मेरी कमजोरी है, मुझे डांटना आता नहीं है… आप के सांसद संजय सिंह को मॉनसून सत्र से निलंबित करने के बाद राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ मंगलावर को थोड़ा हल्के मूड में नजर आए। सदस्यों ने जब चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें हंगामा करने वाला सांसदों को डांटना चाहिए तो धनखड़ ने हंसते हुए कहा- ये मेरी कमजोरी है कि मुझे डांटना आता नहीं है।
  • 11:04 AM,Jul 25 2023लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगितलगातार शोरगुल के कारण लोकसभा की कार्यवाही अध्यक्ष ओम बिरला ने दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान अध्यक्ष ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह करते रहे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वो गंभीर मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button