पूजा भट्ट ने नॉमिनेशन टास्क में किया बड़ा खेल, घर से बेघर होने के लिए ये दो लोग हुए नॉमिनेट
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से अब तक कइयों का पत्ता कट चुका है। बीते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में घरवालों की वोटिंग के आधार पर फलक नाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब उनके जाने के बाद शो में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें आशिका भाटिया और मनीषा रानी नॉमिनेट हो गईं। हालांकि इनके नॉमिनेट होने की कहानी बेहद दिलचस्प थी। क्योंकि बिग बॉस ने पूजा भट्ट को ही सारी पावर दे दी थी। ऐसे में उन्होंने इसका भरपूर इस्तेमाल किया और ये दो नॉमिनेशन्स का शिकार बन गईं।
दरअसल, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ पहले 6 हफ्तों का शो था। मगर बाद में इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए, इसे 2 हफ्ते के लिए और एक्सटेंड कर दिया गया। अब ऐसे में घर में बचे 9 लोगों में से अन्य लोगों को धीरे-धीरे बाहर निकालना होगा। इसलिए नॉमिशन हुआ, जिसके जाल में मनीषा रानी और आशिका भाटिया फंस गए। चार-चार लोगों ने आशिका और मनीषा को नॉमिनेट किया। दो-दो लोगों ने ने बेबिका, अविनाश और एल्विश तो एक-एक ने जिया और जद को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया।
पूजा भट्ट को मिली बड़ी पावर
हुआ ये बिग बॉस ने सभी को एक्टिविटी एरिया में बुलाया गया है। वहां, कैप्टन होने के नाते पूजा भट्ट को पावर दी गई कि वो किसी एक सदस्य को ग्रीन एप्पल यानी हरा सेब खिलाकर सुरक्षित कर सकती हैं। वह इसका फायदा उठाती हैं और बेबिका को न करके वो अभिषेक मल्हान को चुनती हैं। अपना लंबा-चौड़ा जलेबी जैसा कारण देकर वह उनको हरा सेब खिला देती हैं। इसके बाद एक और पावर मिली। पूजा भट्ट को कहा गया कि कौन कितने नॉमिनेशन कर सकता है, ये भी अधिकार उनके पास है।




