World

‘तारक मेहता’ की ‘जासूस’ Aradhana Sharma ने ब्लैक बिकीनी में लगाई आग, फैन्स बोले- एकदम कातिल हसीना

एक्ट्रेस आराधना शर्मा याद हैं? आराधना ने अपने करियर में कई टीवी सीरियलों में काम किया है। वह ‘स्प्लिट्सविला 12’ और ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ जैसे शोज में भी नजर आईं। लेकिन फैन्स आराधना को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए याद करते हैं। इस शो में वह जासूस के रोल में कुछ एपिसोड्स में नजर आई थीं, और छा गईं। अब वही आराधना शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से छाई हुई हैं। आराधना हाल ही श्री लंका घूमने गईं। वहां से उन्होंने ब्लैक बिकीनी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों को Aradhana Sharma ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हर तस्वीर में उनकी अदा ऐसी है कि दिल पर छुरियां ही चल जाएं। फैन्स भी आराधना शर्मा की घायल कर देने वाली अदाओं को देख फिदा हो गए हैं, और वो तस्वीरों पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं, ‘बुगी वुगी’ में लिया हिस्सा

आराधना शर्मा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। वह एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि डांसर भी हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बचपन में आराधना शर्मा ने किड्स शो ‘बुगी वुगी’ में हिस्सा लिया था। इस शो में वह सेमी-फाइनल में भी पहुंच गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button