खुद को कहता है ‘जिहादियों का जीजा’, मोनू मानेसर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा, जानें बिट्टू बजरंगी कौन
हरियाणा के मेवात-नूंह में सांप्रदायिक तनाव में अब तक छह लोगों की जान चली जाने के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। नूह में आज कर्फ्यू में ढील दी गई है। डीसी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोजमर्रा के जरूरी सामान लेने की इजाजत दी गई है। कल से हालात सामान्य हैं। कहीं कोई घटना दर्ज नहीं हुई। हिंसा की जो विडियो सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं, वे ज्यादातर कल की ही हैं। बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिट्टी बजरंगी खुद को ‘जिहादियों का जीजा’ कहकर बुलाता है।
डराना तो कुत्ते भी जानते हैं
बिट्टू बजरंगी खुद को गो रक्षा बजरंग फोर्स का नैशनल प्रेसिडेंट बताता है। सोशल मीडिया पोस्ट पर बिट्टू बजरंगी खुद की प्रोफाइल में ‘जिहादियों का जीजा’ लिखता है। एक पोस्ट में लिखा है दहशत बनाओ तो शेरों जैसी, वरना खाली डराता तो कुत्ते भी जानते हैं। मोनू की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें तो सारी पोस्ट हिंदू-मु्स्लिम से ही जुड़ी होती हैं। उन्होंने लव जिहाद के आरोप में कई एफआईआर भी थानों में दर्ज करवाई हैं।
बिट्टू बजरंगी वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहा है, ‘ये बोलेंगे कि बताया नहीं है हम ससुराल आए और मुलाकात नहीं हुई… फूलों की माला तैयार रखना भाई -ससुराल आ रहा है। कुल 150 गाड़ियां हैं।’ इस वीडियो के दौरान बिट्टू बजरंगी अपने समर्थकों को भी दिखाता है। वीडियो में बिट्टू बजरंगी का कहना था कि वह इस समय पाली फरीदाबाद में हैं।




