Jharkhand

जमशेदपुर के मानगो एनएच 33 स्थित जय मां दुर्गा धर्मकांटा के पास एक टायर गोदाम में शनिवार रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के टायर जलकर खाक हो गए।

यह आग रात 1:40 बजे शुरू हुई और सुबह 11:30 बजे तक इसे बुझाने का प्रयास जारी रहा। आग की सूचना मिलने पर टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के छोटे-बड़े अग्निशामक वाहन और झारखंड सरकार के गोलमुरी, मानगो, घाटशिला, चांडिल और आदित्यपुर अग्निशमन विभाग के कुल 100 वाहन मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अपार्टमेंट, दुकानों और मकानों को खाली कराया गया। इस घटना का जायजा डीसी ने भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button