Cricket
पाकिस्तान के रन मशीन बने बाबर आजम, जड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक, कई रिकॉर्ड तोड़ डाले

न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ दिया है. यह बाबर आजम के टेस्ट करियर का नवां शतक रहा है. कई रिकॉर्ड बना दिए बाबर आजम ने शतकीय पारी के दम पर. बाबर ने मोहम्मद युसूफ, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है.
दो मैचों की टेस्ट सीरीज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला कराची में शुरू हो चुका है. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का इस मुकाबले के पहले ही दिन जलवा देखने को मिला है. अपनी सेंचुरी बाबर ने शानदार बैटिंग करते हुए पूरी कर ली है. बाबर ने 155 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 10 चौकों के अलावा 1 छक्का भी लगाया यह बाबर आजम का नौवा टेस्ट शतक रहा है.



