
रांची: न्यायालय ने रद्द किए गए नोटों (500 और 1000 रुपये) को बैंक में जमा कर उनका हिसाब नहीं देने वालों और टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आयकर विभाग द्वारा दायर मुकदमों के मद्देनजर रखते हुए, अदालत ने 25 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इनमें से 13 लोग ऐसे हैं जिन्होंने रद्द किए गए नोट जमा करने के बाद उसका हिसाब आयकर विभाग को नहीं दिया।
पुराने नोट जमा करने वाले पर वारंट (राशि लाख में)
नाम राशि
अनिता गुप्ता 47.44
नजमुज्जमा खान 10.20
सवाली खान 26.50
मोहम्मद असलम 20.07
रीमा सिन्हा 16.33
सामनता प्रिसिजन 213.00
अर्चना कुमारी 22.15
राजकुमार 10.28
अन्नपूर्णा जायसवाल 26.50
अनुराग मालवीय 19.05
अरुण कुमार सिंह 11.00
रीता देवी 12.00
ग्यासुद्दीन खान 26.80



