शिकारी आएगा, दाना डालेगा और जाल बिछाएगा”: शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर बोला हमला

**रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर हमला बोला, चुनावी वादों को बताया खोखला**
झारखंड दौरे पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले पांच साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये चूल्हा खर्च देने के वादे किए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा ..पूरा नहीं किया गया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब जब चुनाव करीब आ रहे हैं, तो जेएमएम फिर से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब बहनों को खाना बनाने के लिए 2,000 रुपये प्रति माह देने का वादा कर रही है, लेकिन पिछले चार साल और दस महीने में कोई राशि नहीं दी गई। अब चुनावी समय में 1,000 रुपये देने की बात की जा रही है, जिसे उन्होंने “जाल बिछाना” करार दिया। चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता अब इस झांसे में नहीं आने वाली है।
15 सितंबर को pmमोदी का झारखंड दौरा
शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड के कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए 1 लाख 13 हजार 400 मकान स्वीकृत किए गए हैं। इन मकानों की स्वीकृति मिल चुकी है और केंद्रांश राज्य सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार को अब औपचारिकताएं पूरी करनी हैं और 20 हजार स्वीकृति पत्र जारी किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में आधुनिक वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन भी करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।



