World

चंकी पांडे की हीरोइन बनने की बात पर भड़क गई थीं दिव्या भारती, पहलाज निहलानी बोले- घर बुलाकर दिखाए थे नखरे

दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती को लेकर डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने एक खुलासा किया है। पहलाज निहलानी ने बताया है कि जब उन्होंने दिव्या भारती को अपनी फिल्म ‘आंखें’ में चंकी पांडे के ऑपोजिट कास्ट करना चाहा, तो एक्ट्रेस ने उन्हें नखरे दिखाए थे। दिव्या भारती ने 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, और रातोंरात स्टार बन गई थीं। उसके बाद दिव्या भारती ने कई और फिल्में कीं, जो सुपरहिट रहीं। हर कोई दिव्या भारती के साथ काम करना चाहता था। लेकिन जब पहलाज निहलानी एक्ट्रेस के पास अपनी फिल्म लेकर पहुंचे, तो नखरे दिखा दिए।

Pahlaj Nihalani ने Divya Bharti के बारे में हाल ही ‘बॉलीवुड ठिकाना’ से बात की। उनसे सवाल किया गया था कि क्या दिव्या भारती भी ‘आंखें’ का हिस्सा थीं? जवाब में पहलाज निहलानी ने बताया कि हां यह सच है। उनकी फिल्म में पहले दिव्या भारती, पूजा भट्ट और जूही चावला थीं। लेकिन दिव्या ने चंकी पांडे की हीरोइन बनने से इनकार कर दिया।

चंकी पांडे का नाम सुनकर भड़क गईं दिव्या, ठुकरा दी थी फिल्म

पहलाज निहलानी ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि ‘आंखें’ में दिव्या भारती को Chunky Pandey के ऑपोजिट कास्ट करेंगे और रितु शिवपुरी को गोविंदा के ऑपोजिट। लेकिन जब डेविड धवन ने यह बात दिव्या भारती को बताई तो वह गुस्सा हो गईं। पहलाज निहलानी के मुताबिक, दिव्या भारती ने उन्हें फोन किया और धमकी देने लगीं। वह बोले, ‘दिव्या भारती ने मुझे बुलाया और नखरे दिखाए। मैं उनसे मिलने गया तो वह बोलीं- मैंने सुना है कि आप मुझे फिल्म में चंकी पांडे के ऑपोजिट कास्ट कर रहे हैं? मैंने हां कहा तो उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया।’

पहली बार मिले तो दिव्या भारती से वजन घटाने को कहा

पहलाज निहलानी ने यह भी बताया कि जब वह दिव्या भारती से पहली बार मिले थे, वह मुलाकात कैसी रही थी। डायरेक्टर के मुताबिक, उन्होंने दिव्या भारती को वजन कम करने की सलाह दी थी। पहलाज निहलानी के मुताबिक, उन्हें सनी देओल के सेक्रेटरी ने दिव्या भारती की तस्वीरें दिखाई थीं। वह बोले, ‘मैंने बोला कि इसको रिड्यूस कर दो (वजन कम करवाओ), उस पर वर्क किया। तब तक मेरी ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग शुरू हो गई थी, और मेरे पास मतलब कुछ टाइम रह गया था। 5-6 दिन की शूटिंग बाकी थी। बाकी मेरा काम खत्म हो गया था हीरोइन के बिना। फिल्मसिटी में शूटिंग कर रहा था, तो दिव्या भारती को लेके आया।’

पहलाज ने की दिव्या भारती की तारीफ

पहलाज निहलानी ने ‘शोला और शबनम’ में दिव्या भारती को साइन किया था। दिव्या का वजन ज्यादा था, इसलिए डायरेक्टर ने पहले पूरी फिल्म हीरोइन के बिना शूट की थी। शूट में जब पांच दिन बाकी रह गए, तब दिव्या भारती वजन कम करने के बाद सेट पर आई थीं, और बाकी शूट किया गया। ‘शोला और शबनम’ के बाद दिव्या भारती ने कई फिल्में साइन कीं, जो रिलीज होने पर हिट रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button