World

महुआ मोइत्रा, ‘एक्‍स’ और हेनरी! वो जिसके लिए टीएमसी सांसद और जय अनंत में थाना-पुलिस तक हो चुका है

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। कारण जरूर अच्‍छे नहीं हैं। महुआ संसद में सवाल पूछने के बदले कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से महंगे तोहफे लेने के आरोपों से घिरी हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने हाल में उन पर ये आरोप लगाए थे। इन आरोपों का आधार सुप्रीम कोर्ट में वकील जय अनंत देहाद्राई का शिकायती पत्र था। जय अनंत महुआ के एक्‍स बॉयफ्रेंड हैं। अब दोनों के रिश्‍तों में खटास को लेकर एक और वजह सामने आई है। इसके केंद्र में ‘हेनरी’ है। हेनरी को महुआ और अनंत दोनों पसंद करते हैं। अभी हेनरी महुआ के पास है। यह और बात है कि अनंत उसकी कस्‍टडी चाहते हैं। इसके लिए दोनों थाना-पुलिस तक कर चुके हैं। आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर यह हेनरी है कौन? दरअसल, हेनरी कोई और नहीं, बल्कि एक कुत्‍ता है। जब जय अनंत और महुआ मोइत्रा रिलेशनशिप में थे तब उन्‍होंने इसे पाला था।

कैसे दोनों की ज‍िंंदगी में आया हेनरी?
महुआ मोइत्रा जय अनंत देहाद्राई तीन साल तक रिलेशन में रहे। इसी दौरान उनकी जिंदगी में हेनरी आया। यह तीन साल का क्‍यूट कुत्‍ता है। इसकी नस्‍ल रॉटविलर है। इसे लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए हैं। थाना-पुलिस भी हुई है। अनंत का दावा है कि उन्‍होंने हेनरी को 75 हजार रुपये में खरीदा था। जब हेनरी 40 दिन का था तब से वह उसकी देखरेख करते आए हैं। उनका हेनरी के साथ रिश्‍ता पिता-पुत्र जैसा है। सुप्रीम कोर्ट लॉयर ने महुआ से अपनी जान का खतरा होने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि 10 अक्‍टूबर को महुआ ने हेनरी का अपहरण कर लिया। इसके उलट महुआ ने दावा किया है कि हेनरी उनका है। बताया जाता है कि उन्‍होंने अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड को ऑफर भी दिया है कि अगर वह अच्‍छी तरह पेश आएं और अपनी शिकायत वापस ले लें तो हेनरी को लौटा सकती हैं।

हेनरी को लेकर फंसा हुआ है व‍िवाद
दोनों आज की तारीख में एक-दूसरे से अलग रहते हैं। लेकिन, हेनरी को लेकर विवाद फंसा हुआ है। इस पूरे मामले में वकीलों का कहना है कि जिस भी व्‍यक्ति ने हेनरी को अडॉप्‍ट किया है, उसे खरीदा है या मुख्‍य रूप से देखरेख की जिम्‍मेदारी ली है, उसके पक्ष में कस्‍टडी का मजबूत आधार बनता है।

सेलिब्रिटी डिवोर्स लॉयर मृणालिनी देशमुख ने हमारे सहयोगी अखबार ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में कहा कि पेट कस्‍टडी बच्‍चे की कस्‍टडी जितना ही महत्‍वपूर्ण मसला है। पेट को लेकर लोग अपनी जिम्‍मेदारियों से काफी संवेदनशील होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button