World

नागरिकों की मौत कहीं भी हो… जी20 शिखर सम्मेलन में इजरायल-हमास जंग पर खुलकर बोले पीएम मोदी

जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गाजा में छिड़ी लड़ाई की खुलकर चर्चा की। पीएम ने कहा कि हम मानते हैं कि आतंकवाद हम सभी को अस्वीकार्य है। नागरिकों की मौत कहीं भी हों निंदनीय है। आज मिले बंधकों की रिहाई के समाचार का हम स्वागत करते हैं। मानवीय सहायता का समय से और निरंतर पहुंचना आवश्यक है। ये सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है कि इज़रायल और हमास की लड़ाई किसी तरह का क्षेत्रीय रूप धारण न कर ले। प्रधानमंत्री ने जी20 डिजिटल सम्मेलन में कहा कि पश्चिम एशिया में असुरक्षा और अस्थिरता हम सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने AI के बढ़ते इस्तेमाल की भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि दुनियाभर में एआई के नकारात्मक उपयोग को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। कृत्रिम मेधा (एआई) लोगों तक पहुंचनी चाहिए और समाज के लिए सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की सोच स्पष्ट है, हमें एआई के वैश्विक नियमन पर मिलकर काम करना होगा। पीएम ने यह भी कहा कि जी20 ने बहुपक्षवाद पर विश्वास बढ़ाया है। आगे सुनिए पीएम के संबोधन की बड़ी बातें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button