World

पहले KCR के खिलाफ सदन में उठाई आवाज, अब नई सरकार में बने नंबर-2, जानिए कौन हैं भट्टी विक्रमार्क मल्लू

आंध्र प्रदेश में के एमएलए के तौर अपने सियासी सफर को शुरू करने वाले भट्‌टी विक्रमार्क मल्लु को रेवंत रेड्‌डी सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वे 2009 में पहली बार विधायक बने थे। अब तेलंगाना के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। विक्रमार्क 2023 के विधानसभा चुनावों में माधिरा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। पिछली मुख्यमंत्री केसीआर की सरकार के समय वे नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह 2009 और 2014 में भी विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। 62 साल के विक्रमार्क अब तक कई पदों पर रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप भी डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं।

संगठन के बाद सरकार में
भट्‌टी विक्रमार्क मल्लु तेलंगाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। तेलंगाना के व्यारा में जन्में भट्‌टी 1990 में की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने थे। इसके बाद वे प्रदेश कार्यक्रम समिति की सेक्रेटरी बने। वह सबसे पहले पहले खम्माम से एमएलसी बने और इसके बाद उन्होंने फिर तीन बार विधायक का चुनाव जीता। भट्‌टी काफी सौम्य स्वभाव के हैं। उनकी पत्नी का नाम नंदिनी है और उनके परिवार के दो बेटे हैं। भट्‌टी ने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से स्तानक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने इतिहास विषय में पीजी की डिग्री हासिल की है।

दो भाई भी हैं राजनीति में
तेलंगाना के डिप्टी सीएम बने भट्‌टी विक्रमार्क मल्लु के दो भाई भी राजनीति में हैं। उनके बड़े काई संयुक्त आंध्र प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। बीच वाले भाई कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। सरकार में पहुंचने वाले वे पहले व्यक्ति हैं। भट्‌टी विक्रमार्क मल्लु तेलंगाना के चाैथे डिप्टी सीएम हैं। उनसे पहले एम मोहम्मद अली, टी राजैहा, के श्रीहरि डिप्टी सीएम रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button