हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया की हार के ये 5 विलेन, जिन्होंने अपने घर में नाक कटवा दी
इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हार के साथ शुरुआत की है। हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 28 रन से हार मिली। इस हार के साथ ही मेजबान टीम इंडिया के खिलाफ अब सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हैदराबाद टेस्ट मैच में 28 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही औसत रही। खास तौर से तीसरे नंबर के बल्लेबाज शुभमन गिल ने बहुत निराश किया। शुभमन दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 23 रन ही बना सके। दूसरी पारी में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। पिछले कुछ समय से वनडे टी20 में बेहतरीन खेल दिखाने वाले शुभमन टेस्ट क्रिकेट में लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उनकी खराब बल्लेबाजी टीम इंडिया की हार का मुख्य कारण बनी।
श्रेयस अय्यर ने किया कप्तान रोहित को निराश

मध्यक्रम के बल्लेबाजी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को बुरी तरह से निराश कर दिया। अय्यर मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 48 रन ही बना पाए। अय्यर से टीम उम्मीद करती है कि जब टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी नहीं चल पा रही है तो मध्यक्रम में वह टीम के लिए रन बनाए और उसे मुश्किल से उबारे, लेकिन वह दोनों ही पारियों में गैर जिम्मेदार दिखे। इसका नतीजा ये हुआ कि टीम को पहले टेस्ट में करारी हार मिली।



