World

तेजस्वी यादव ने सही में कर दिया ‘खेला’! नीतीश के घर में हो गई सेंधमारी; अब क्या करेगी जेडीयू?

बिहार की राजनीति में फ्लोर टेस्ट चर्चा में है। 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। जिसको लेकर राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। एक तरफ जेडीयू तो दूसरी तरफ आरजेडी, दोनों तरफ से घेरेबंदी और किलेबंदी की जा रही है। आरजेडी से अलग होकर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाई, तब से आरजेडी उन्हें घेरने की कोशिश में है। आरजेडी की कोशिश है कि नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत साबित न कर पाएं। यही कारण है कि शनिवार को जेडीयू की तरफ से श्रवण कुमार के घर पर भोज का आयोजन हुआ। दूसरी ओर तेजस्वी यादव की ओर से भी पांच देश रत्न मार्ग में बैठक के साथ भोजन की व्यवस्था की गई थी।

बैठक के दौरान आरजेडी विधायक उत्साहित नजर आए। आरजेडी भले ही सत्ता से बेदखल हो गई है, लेकिन उनका जोश देखने लायक था। दूसरी ओर जेडीयू विधायकों और नेताओं ने भी नीतीश कुमार के प्रति निष्ठा दिखाई। जो विधायक और नेता भोज में आए थे, उन्होंने नीतीश कुमार का साथ देने का वादा किया। गौर करने वाली बात यह है कि जेडीयू के कई विधायक भोज में नहीं पहुंचे। जिस कारण अटकलों का बाजार गरम है। चर्चा तो ये भी है कि तेजस्वी यादव ने खेला कर दिया है।

जेडीयू के कई विधायकों ने किया किनारा या मजबूरी में नहीं पहुंचे?

दरअसल, जेडीयू की ओर से शनिवार को भोज भात का आयोजन किया गया था। इसको लेकर सभी विधायकों को पहले ही खबर दे दी गई थी। पार्टी की कोशिश थी कि भोज भात के जरिए ही 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में अपनी ताकत टटोला जा सके। जानकारी के अनुसार, भोज भात में जेडीयू के कई विधायक नहीं पहुंचे। बाद में विधायकों ने भोज में नहीं आने की वजह भी बताई। नहीं पहुंचने वालों में विधायक शालिनी मिश्रा, सुदर्शन सिंह, दिलीप राय, डॉक्टर संजीव, बीमा भारती और गुंजेश्वर शाह हैं।

नहीं आने की वजह

जदयू की केसरिया (पश्चिमी चंपारण ) से विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि वह पटना कल आएंगी। किसी काम में व्यस्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button