विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लिए पिछले महीने से लंदन में थे। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की फैंस को पिता बनने की खुशखबरी दी है। विराट ने अपने बेटे नाम अकाय रखा है।
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैं आप सबको बड़े ही हर्ष के साथ बताना चाहता हूं कि बीते 15 फरवरी को हमारे घर में नन्हा मेहमान और वमिका का छोटा भाई आया है। मैं इस शुभ समय के लिए आप सबकी दुआ और आशीर्वाद की कामना करता हूं।’ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2021 में पहली बार माता-पिता बने थे। विराट के पहले बच्चे का नाम वमिका है।
विराट कोहली ने अपने नाम का अकाय रखा है। अकाय संस्कृत का एक शब्द है। इसका अर्थ होता है जिसका कोई आकार ना हो। अर्थात वो निराकार हो। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार भगवान शिव को निराकार माना है। वह सर्वत्र है, उनका कोई आकार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि भगवान शिव पर ही विराट कोहली और अनुष्का ने बेटे का नाम रखा है।



