झारखंड में Vande Bharat Express से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जानिए ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में
भारतीय रेलवे की ओर से झारखंड को दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। पहली हाई स्पीड ट्रेन रांची से पटना के बीच चलेगी। जबकि दूसरी हाई स्पीड ट्रेन हटिया से हावड़ा के बीच चलेगी। रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग के रास्ते जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची से पटना की दूरी तय करने में करीब 7 घंटे का वक्त चलेगा। रांची से पटना के लिए वंदे भारत की शुरुआत 25 अप्रैल को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस ट्रेन की शुरुआत से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रांची से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जबकि रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की तिथि निर्धारित हुई है। वर्ष 2019 में देश में सबसे नई दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ था। अब तक 10 रूट पर इस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही रांची से दो शहरों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने से रांची, हजारीबाग, धनबाद और बोकारो समेत अन्य शहरों के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी।




