आतंक को पालने वाले पाकिस्तान पर आतंकी हमले कौन कर रहा है, यह टेरर ग्रुप बन गया है खौफ दूसरा का नाम

पाकिस्तान का पेशावर शहर पुलिस लाइन में मौजूद है. पेशावर जैसा कि नाम से ही जाहिर है. ज्यादातर उस इलाके में पुलिसकर्मी और अफसर रहते हैं. उस इलाके में एक ही मस्जिद है जिसमें ज्यादातर लोग नमाज पढ़ने वाले भी पुलिस वाले ही होते हैं. सोमवार को नमाज -ए -जोहर यानी दोपहर की नमाज के वक्त करीब 400 लोग जमा थे. तभी अचानक मस्जिद के अंदर एक तेज धमाका होता है जिसकी वजह से 93 लोगों की मौत हो जाती है. सामने आता है एक दर्दनाक मंजर. आइए जानते हैं इस धमाके की इनसाइड स्टोरी.
मौत का धमाका
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आतंकी हमले की तस्वीरों का आना परेशान तो करता है, मगर अब हैरान नहीं करता. लेकिन इस बार वहां जो कुछ हुआ है, उसने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को दहला दिया है. जी हां, एक साथ… एक ही बार में… एक ऐसा धमाका, जिसने एक ही झटके में 90 से ज्यादा लोगों की जिंदगी खत्म कर दी और अनगिनत लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए लाचार और बेबस कर दिया.



