Education
अचानक हार्ट अटैक क्यों आता है, इसका खतरा किन कारणों से पैदा होता है, जाने सबकुछ

फिल्म और टीवी जगत में हार्ट अटैक के मामलों में दिनोंदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था. हालांकि अब वह बिल्कुल ठीक हैं. सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आने के कुछ ही दिनों के बाद एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सतीश कौशिक ने होली सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वो बहुत हेल्दी और फिट नजर आ रहे थे. हालांकि कुछ ही घंटों के बाद उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया.



