Entertainment
बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है घटती कमाई के बावजूद “तू झूठी मैं मक्कार”, 90 दिन कमाए इतने करोड़

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को बॉक्स ऑफिस पर जमे हुए एक हफ्ता से ज्यादा हो गया है. ये फिल्म पिछले बुधवार को होली के मौके पर रिलीज हुई थी और इसने अपने पहले वीकेंड में शानदार 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था. हालांकि इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई बावजूद इसके फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के 9वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है.


