World

BJP सरकार को ट्विटर पर घेरते रहे Varun Gandhi ने शुरू की लेटर पॉलिटिक्‍स,

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना 43वां स्थापना दिवस मना रही है। उत्तर प्रदेश से लेकर देशभर में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता स्थापना दिवस मना रहे हैं। लेकिन पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) बीजेपी के लिए ऐसा कौर बन गए हैं, जिन्हें ना तो निगलते बन रहा है और ना ही उगलते बन रहा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वरुण भी सक्रियता बढ़ाते जा रहे हैं। अभी तक ट्विटर पर सरकार को घेरने वाले वरुण ने अब लेटर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है।वरुण गांधी एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने किसानों और खेती किसानी के मुद्दे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। बेमौसम हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद वरुण ने अपनी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तमाम इलाकों में फसल खराब होने का हवाला देकर सीएम योगी को पत्र लिखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button