World

दोषी दीपक कुमार ने दो बेटी, पत्नी और ट्यूशन टीचर की थी हत्या

झारखंड के जमशेदपुर की कोर्ट ने एक मामले में फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला दो बेटी, पत्नी और ट्यूशन टीचर की हत्या के मामले में आया है। दोषी दीपक कुमार को गुरुवार को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा एडीजे -4 राजेन्द्र कुमार सिन्हा की कोर्ट ने सुनाया है। अदालत ने बीते शनिवार को आरोपी दीपक कुमार को आईपीसी की घारा 302,307 ,379 ,201 और 376(1) के तहत दोषी पाया था। सजा के बिंदू पर 6 अप्रैल को चर्चा की जानी थी। उसी आलोक में अदालत ने दीपक कुमार को फांसी की सजा सुनाई।इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता जॉली दास, कार्तिक डे, हरविलास दास, दिलीप गोराई और जयंत कुमार ने बहस की थी। इस पूरे मामले में कुल 25 लोगों की गवाही हुई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने पैरवी की।

12 अप्रैल 2021 की है घटना12 अप्रैल 2021 को कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड स्थित क्वार्टर नबंर 97/99 से दो बच्ची समेत चार शव बरामद किया गया। शव की पहचान घर के मालिक दीपक कुमार की पत्नी बीना कुमार, उनकी बेटी दीया कुमारी. सांधी कुमारी और उनकी शिक्षिका रिंकी घोष के रूप में की गई थी।इस दौरान उसने अपने साला अंकित पर भी हमला किया था। लेकिन वह जान बचाकर भागने में सफल रहा। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दीपक कुमार भाग गया था। पहले वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से राउलकेला गया। राउलकेला से कैब बुक कर वह घनबाद गया। धनबाद में एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button