World

शिमला के शिव मंदिर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 12 लोगों के शव हुए बरामद

हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक 12 लोगों के शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। बीती शाम तक 8 शव बरामद कर लिए थे। वहीं आज सुबह फ़िर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ और 4 शव बरामद किए गए हैं। अभी भी मलबे में दो दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है मलबे में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद कम हो रही है। मंगलवार को सुबह साढ़े 5 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के जवान भी शामिल हैं। मौसम साफ होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में आज गति आई है।

शिव मंदिर में सोमवार सुबह करीब सात बजे लैंडस्लाइड हुआ था। जिससे बड़े-बड़े पेड़ और मलबा मंदिर पर गिर गया था। बाद में यहां पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस हादसे के सात घंटे बाद यहां पर जेसीबी पहुंची। शुरुआत में मैनुअली तलाशी अभियान चलाया गया। घटना के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल, विधायक हरिश जनारथा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

बावड़ी से लगातार पानी बरस रहा​

शिमला की एडीएम ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। सुबह से 4 लोगों के शवों को यहां से रिकवर किया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मंदिर के पीछे बावड़ी से लगातार पानी बरस रहा है जिस वजह से मिट्टी गिरने का खतरा हो गया है। फिलहाल मौसम साफ है और ऐसे में रस्सी ऑपरेशन में तेजी लाई जा रही है।

शवों की हुई पहचान

इस हादसे में जिनके शव निकाले गए हैं उनकी पहचान संजीव ठाकुर, किरन, अमित, अमन शर्मा, संतोष शर्मा, सायसा (2) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पिता-बेटी अमन और सायसा मंदिर में सुबह सुबह पूजा के लिए पहुंचे थे। सोमवार को शाम को सात बजे के करीब सर्च अभियान रोकना पड़ा। अब भी माना जा रह है कि अंदर लोग दबे हुए हैं। लेकिन कितने लोग हैं, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button