World

स्टूडेंट संग ‘ताल से ताल’ मिलाते दिखे सरकारी स्कूल के मास्टर जी, लोग बोले- पक्का DElEd करके टीचर बने हैं

स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के साथ दूसरे एक्टिविटी भी कराए जाते हैं। प्राइवेट स्कूलों में डांस, म्यूजिक, स्विमिंग सहित कई अलग-अलग एक्टिविटी के लिए अलग से टीचर्स होते हैं। लेकिन, सरकारी विद्यालय में ऐसी सुविधाएं नहीं होती हैं। यहां बच्चों की पढ़ाई ही ढंग से हो जाए यही बहुत है। क्योंकि शिक्षक खुद लापरवाह होते हैं। बहुत कम स्कूल का हाल अच्छा होता है। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें सरकारी स्कूल की छात्राओं को टीचर फेमस बॉलीवुड गाने ‘ताल से ताल मिला’ पर डांस सिखाते नजर आ रहा है। इससे पहले गुड-टच और बैड बैड-टच सिखाती एक शिक्षिका का वीडियो सामने आया था, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की थी।

मन लगाकर सीखा डांस…

मन लगाकर सीखा डांस...

ट्विटर पर वायरल क्लिप को प्रिया सिंह (@priyarajputlive) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- कमाल की वीडियो है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक अगर ठान ले तो तस्वीर बदल सकती है। इस टीचर को देखिए, कैसे बच्चों को फुल एनर्जी में डांस सिखा रहे हैं। 24 अगस्त को शेयर किए गए इस 58 सेकंड के क्लिप को देखकर आपके यकीनन खुश हो जाएंगे। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पूरे जोश के साथ टीचर, बच्चियों को एक-एक स्टेप सिखा रहा है। छात्राएं भी मन लगाकर कला को सीख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button