World

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऑटो वाले का ‘जुगाड़’ वायरल, लोग बोले- भाई ये नई जनरेशन है!

सोशल मीडिया के इस दौर में अधिकतर लोग फॉलोअर्स, सब्सक्राइबर्स, व्यूज, शेर और लाइक्स बढ़ाने का मंत्र खोज रहे हैं! जहां तमाम इंफ्यूलेंसर कॉन्टेंट के साथ-साथ अपनी मार्केटिंग पर भी खर्चा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग देसी और असरदार तरीकों से अपने फॉलोअर्स में इजाफा करने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे बेंगलुरु का यह ऑटो ड्राइवर। जी हां, उसने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला कि मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आपने बाइक, कार और अन्य वाहनों पर लोगों के इंस्टा या यूट्यूब हैंडल छपे देखा होगा। लेकिन इस ऑटो वाले ने सिर्फ अपना यूजर आईडी ही ऑटो में नहीं छपवाया है बल्कि वह बिंदास अपनी सावरियों से कहता है कि उसे टैग करके राइड के बारे में पोस्ट करिए। अब बहुत से लोग बोल रहे हैं कि बंदे का आइडिया बुरा नहीं है।

यह तस्वीर X यूजर @udayan_w ने 3 सितंबर को पोस्ट की और लिखा – डिजिटल मार्केटिंग रिक्शा वाला। एक रिक्शा वाले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल ऑटो पर प्रिंट करवा रखा है। वो चाहता है कि मैं उसे टैग करूं। उसने दावा किया कि लोगों के लिए काम पर जाते समय रिक्शा राइड के बारे में पोस्ट करना नॉर्मल है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, मुझे यह पसंद आया। और हां, उन्होंने इसे पीक बेंगलुरु मोमेंट भी बताया। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक सैकड़ों व्यूज और लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। एक शख्स ने लिखा कि भाई ये नहीं जनरेशन है। जबकि एक ने तो शख्स के इंस्टाग्राम पेज का स्क्रीनशॉट ही शेयर कर दिया। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button