
मैदानी इलाकों में हाड़ कपाने वाले सर्दी पड़ रही है. तो पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है. पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, बिहार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली सर्दी पड़ रही है. और कड़ाके की ठंड वहीं हिमाचल प्रदेश में भी पढ़ रही है. कई जगहों पर तो तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.
पूरे उत्तर भारत में पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. और दिल्ली का भी बुरा हाल है. दिल्ली में पिछले मंगलवार रात को काफी ठंडा दिन पाया गया, तथा दिल्ली का न्यूनतम तापमान देहरादून, नैनीताल और धर्मशाला से भी नीचे दर्ज किया गया.
शीतलहर पहाड़ों से लेकर मैदान तक
नई दिल्ली में ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है. पिछले कई दिनों से दिल्ली में कोहरा जम रहा है. और घने कोहरे के कारण भी काफी यातायात प्रभावित हो रहा है. साथ ही कड़ाके की ठंड से और घने कोहरे से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.



