इस गांव में जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता दमाद के सम्मान में खेलते हैं, क्यों है यह खास जानिए!

पूर्वी सिंहभूम डुमरिया प्रखंड की जादूगोड़ा पंचायत के दसोंडीह एक ऐसा गांव है. जहां पर जमाई को सम्मान देने के लिए हर साल सुपर जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. यह प्रतियोगिता दसोंडीह गांव की बहुत खास मानी जाती है. दरअसल इसका कारण यह है कि इस टूर्नामेंट में वही टीम भाग ले सकती है जिसका कैप्टन गांव की लड़की से शादी कर चुका हो. मतलब इसका साफ है कि इस टूर्नामेंट में गांव में शादी करने वाला युवक ही अपने टीम के एंट्री करवा सकता है.
जमाई के सम्मान के लिए आयोजन होता है
दसोंडीह में आयोजित हुए टूर्नामेंट के कई मकसद है. इनमें से पहला और महत्वपूर्ण है जमाई को ऐसा सम्मान देना जो आसपास कहीं नहीं दिया जाता हो. वही इसका मकसद गांव की लड़कियों को एक साथ गांव लाने के लिए भी होती है. जिससे उनका गांव में सभी से मिलना जुलना हो जाता है. जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान ने बताया कि यहां के युवाओं ने शुरू की है जिसमें सभी ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. हमारे गांव के लिए यह प्रतियोगिता बड़े गर्व की बात है.



