World

मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, हसीन जहां की यह तस्वीर हो रही है वायरल!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण से खबरों में बनी रहती हैं। हसीन लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी अपडेट भी देती रही है। ऐसा ही एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए हुए दिख रही हैं। हालांकि यह फोटो उनके किसी इवेंट के शूट का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट रहती हैं हसीन जहां

सोशल मीडिया पर अपडेट रहती हैं हसीन जहां

​हसीन जहां अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हसीन जहां के करीब तीन लाख फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह लगातार अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करती रहती हैं।

पति मोहम्मद शमी से अलग रहती हैं हसीन जहां

हसीन जहां लंबे समय से अपने पति मोहम्मद शमी से अलग रह रही हैं। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरेटल अफेयर्स के अलावा मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ा और वह अलग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button