रश्मिका मंदाना हर चीज में लेती हैं विजय देवरकोंडा की सलाह, एक्टर को बताया अपनी लाइफ का बड़ा सपोर्टर
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आईं रश्मिका मंदाना अपनी पर्सलन लाइफ की वजह से खासा चर्चा में हैं। इनका नाम एक्टर विजय देवरकोंडा क साथ जोड़ा जाता है। बीच में तो दोनों के शादी की अफवाह भी उड़ी थी, जिसके बाद एक्टर ने सफाई दी थी कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। हालांकि फैन्स का मानना है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बस जाहिर नहीं करना चाह रहे हैं। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह विजय से हर चीज में सलाह मश्वरा जरूर करती हैं। वह उनकी लाइफ के बहुत बड़े सपोर्टर हैं।
रश्मिका और विजय देवरकोंडा को साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ देखा गया था। इसी से इनके रिश्ते की खबरों ने पांव पसारने शुरू कर दिए थे। लेकिन कभी कपल ने इस पर कुछ कहा नहीं। इन्हें अधिकतर बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को साथ में वेकेशन डेस्टिनेशन पर भी साथ देखा जाता है। बावजूद इसके ये अपने अफेयर पर चुप्पी नहीं तोड़ते।
विजय देवरकोंडा से रश्मिका लेती हैं सलाह
‘वी आर युवा’ से खास बातचीत के दौरान रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह जो कुछ भी करती हैं, उसमें विजय की सलाह जरूर लेती हैं। और उनकी राय को महत्व भी देती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि विजय ‘हां में हां’ मिलाने वाले इंसान नहीं हैं। वह जो भी होता है, सीधे बोलते हैं। विजय उनकी लाइफ के बड़े सपोर्टर हैं। वह उनका बहुत सम्मान भी करती हैं।
रणबीर कपूर की रश्मिका ने तारीफ की
वहीं, इस इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। वह जिस तरह से महिलाओं से पेश आते हैं, वह वाकई काबिलेतारीफ है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगर उन्हें कुछ भी चीज करने में दिक्कत होती है तो वह जाकर रणबीर को बताती हैं। ऐसे में एक्टर उनसे कहते हैं कि वह ऐसा क्यों सोचती हैं कि नहीं कर पाएंगी। वह कर सकती हैं कुछ भी कर सकती हैं। रणबीर बहुत मोटिवेट करते हैं।



