World

अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन ‘मां’ सुलोचना का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को आखिरी सांसें ली। हाल में ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पद्मश्री से सम्मानित सुलोचना को सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा में दिए गए योगदान की वजह से भी याद किया जाता रहा है।

सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar Last Rite) का अंतिम संस्कार सोमवार, 5 जून 2023 को दादर के शिवाजी पार्क शमशान घाट में शाम 5 बजे किया जाएगा। प्रभा देवी स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए तमाम सेलेब्स पहुंच सकते हैं।

सांस की बीमारी से जूझ रही थीं सुलोचना

सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar Death Reason) कुछ महीनों से सांस की बीमारी से लड़ रही थीं। लगातार उनका इलाज चल रहा था। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली कई परेशानियों के चलते वह बीमार चल रही थीं।

कहते थे धर्मेंद्र-अमिताभ की ‘मां’

सुलोचना को धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की मां कहा जाता था। दरअसल उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह ज्यादातर दोनों की मां के रोल में नजर आई थीं। सुलोचना लाटकर ने करीब 250 हिंदी तो 50 मराठी फिल्मों में काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button