World

‘बालासोर हादसा केंद्र सरकार की विफलता’ Tejashwi Yadav ने PM Modi और रेल मंत्री पर साधा निशाना

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के लिए केंद्र सरकार, रेल मंत्रालय और भारत के प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी नसीहत दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में कितनी बड़ी दुर्घटना हो गई, इस दुर्घटना की जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी चाहिए। बता दें, इस दुर्घटना में तीन सौ से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है। वहीं करीब 900 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

तेजस्वी ने रेलवे के प्राइवेटाइजेशन का भी उठाया मुद्दा

तेजस्वी यादव ने रेलवे के निजीकरण पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तेजी से रेलवे का निजीकरण कर रही है। हालांकि उन्होंने निजी करण को सीधे तौर पर इस घटना के लिए जिम्मेदार तो नहीं ठहराया। लेकिन उन्होंने इस ओर इशारा जरूर किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी, रामविलास पासवान जी और नीतीश जी सभी लोग रेल मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रेलवे को प्राइवेटाइज किया जा रहा है, इस वजह से इस मामले में क्या कार्रवाई होगी या नहीं होगी, इसका कोई पता नहीं है।

इस हादसे की जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी चाहिए: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को नैतिकता का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ‘देश में इतना बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे की जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी चाहिए।’ उन्होंने इस हादसे की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को लेने की नसीहत दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘माननीय प्रधानमंत्री जी को इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताना चाहिए था।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button