World

कातिल ऊंट ने दिखाया खौफनाक रूप, मालिक का सिर को जबड़े में दबोच कर दिया अलग!

राजस्थान के चूरू जिले में एक पालतू ऊंट कातिल बन गया। यहां ऊंट का एक खौफनाक रूप देखने को मिला। ऊंट ने अपने मालिक का सिर जबड़े में दबोच लिया और उसे जमीन पर पटक पटक बेदर्दी से मार दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस घटना को जानकर हैरान है। बताया जा रहा है कि जब दुर्घटना घटी और ऊंट मालिक चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचे। लेकिन तब तक वह व्यक्ति दम तोड़ चुका था। मृतक ने यह ऊंट एक महीने पहले ही खरीदा था। लेकिन शनिवार सुबह वो उसी के लिए काल बन गया।

चूरू जिले के अजीतसर गांव से हुई घटना

दिल दहला देने वाली यह यह वारदात चूरू जिले के सरदारशहर की अजीतसर गांव से सामने आई है। जहां एक ऊंट ने अपने मालिक रामलाल देहडू (28) की जान ले ली। इस कातिल ऊंट ने शनिवार सुबह रामलाल का सिर अपने मुंह में जकड़ लिया। इस पर रामलाल ने खुद को छुड़ाने की भरसक कोशिश की। लेकिन वह उसके जबड़े से नहीं छूट पाया। इस दौरान उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी।

रामलाल को पटक-पटक कर मार डाला ऊंट ने

रामलाल के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी के खेत में काम कर रहा मनफूल मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि रामलाल को उसके ऊंट ने जबड़े में दबा रखा था। इस दौरान रामलाल को वो जोर जोर से पटक कर रहा था। इसके बाद मनफूल ने उसे बचाने की कोशिश की तो, उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान कुछ देर बाद ऊंट ने रामलाल को मृत अवस्था में छोड़ दिया और शव के पास ही बैठ गया। इस पर पड़ोसी ने परिजनों की सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में रामलाल के चचेरे भाई हनुमान राम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।

ऊंटगाड़ी चला कर मजदूरी करता था रामलाल

मृतक के चचेरे भाई हनुमान ने बताया कि रामलाल ऊंट गाड़ी चला कर मजदूरी करता था। करीब 1 महीने पहले रामलाल 45 हजार में यह ऊंट खरीद कर लाया था। इसके अलावा वह खेत जोतने का कार्य भी करता था। उसने बताया कि रामलाल सुबह 5 बजे गांव का एक खेत जोतने गया। उस दौरान खेत में ऊंट ने रामलाल का सिर मुंह में जकड़ लिया। जिसके बाद हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने ऊंट को घर में रखने से मना कर दिया है। उन्होंने उसको एक खेजड़ी के पेड़ पर बांध दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button