World

स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच हुई बात, जानें ISRO ने क्या बताया

चंद्रयान-3 का चांद की सतह पर मौजूद चंद्रयान-2 ने स्वागत किया है। दोनों अंतरिक्षयानों का संपर्क स्थापित हो चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मे इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। चंद्रयान के अब चांद की सतह पर उतरने में 48 घंटे के करीब समय बचा हुआ है। इसरो ने चांज की लैंडिंग के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

इसरो ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया है। इसरो ने बताया कि दोनों के बीच टू-वे कम्युनिकेशन स्थापित हो चुका है। इसरो ने कहा कि अब बेंगलुरु स्थित मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) के पास अब लैंडर मॉड्यूल यानी विक्रम से बात करने के कई रास्ते हो गए हैं।

इससे पहले सुबह में इसरो ने चंद्रयान से ली गई चांद के सतह की कुछ तस्वीरों को ट्वीट किया था। इसरो ने बताया कि लैंडर विक्रम में लगा कैमरा चांद पर किसी सुरक्षित जगह की तलाश कर रहा है ताकि वहां सर्तकता के साथ उतरा जा सके। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा। अभी वह चांद के 25 किलोमीटर ऊपर चक्कर काट रहा है।

23 अगस्त को भारतीय समय से शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा। इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। चंद्रयान की लैंडिंग से जुड़ी सारी जानकारी इसरो ट्वीट और लाइव वीडियो के जरिए देगा। इसरो ने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button