World

 वो मर गया लेकिन उसके मोबाइल ने पहुंचा दिया मर्डर करने वाले तक, दरभंगा का हैरान कर देने वाला कांड

जिले के सदर थाना क्षेत्र के कंसी गांव मे एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पूनाराम (36 वर्ष) के रूप में की गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर स्थानीय सिमरी थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश को डीएमसीएच भेज दिया। जांच के दौरान परिजनों की निशानदेही के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए एक युवक शंकर पासवान के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

आरोपी के पास मिला मृतक का मोबाइल फोन

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक पूनाराम कल शाम से ही गायब था। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन रात को कुछ पता नहीं चला। अहले सुबह ग्रामीणों ने शंकर पासवान के घर से कुछ दूर आगे एक ऑटो रिक्शा में उसके शव को पड़ा देखा। फिर परिवार वालों को ग्रामीणों ने खबर दी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सिमरी थाना को खबर भिजवाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी।

गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर पूनाराम की गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया हैं। सिमरी थाना की पुलिस ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए गांव के तीन युवकों शंकर पासवान, रोहित यादव और गौरी यादव को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शंकर पासवान के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है। इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिवार वालों के बताए जाने के आधार पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button